श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मोहननगर के बच्चों ने बाल दिवस वृद्धजनों के साथ मनाया


◼️स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने कहा, ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर संस्कार पैदा होते हैं



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मोहननगर के छात्र-छात्राओं बाल दिवस के उपलक्ष्य में ने वृद्धाश्रम पंच आश सेवार्थ समिति का भ्रमण किया। उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें स्नेह, सम्मान और अपनत्व का उपहार दिया। बच्चों ने वृद्धों को उनके दैकि जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली वस्तुएं भी भेंट की, जिन्हें वे कई दिन से एकत्रित कर रहे थे। प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के अंदर संस्कार आते हैं और बडों के प्रति आदर-सम्मान बढता है। बच्चों का वृद्धाश्रम का दौरा संवेदना और संस्कार का अनुपम संगम रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post