रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल के दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘राम’ के पहले दिन स्कूल के 1500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी असाधारण प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करते हुए भारतीय इतिहास, सभ्यता एवं संस्कृति के पुरोधा भगवान राम की संपूर्ण जीवनगाथा को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि आद्रावामसी आई.ई.एस.अधिकारी, पर्सनल सेकेटरी, राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय आद्रा ंवामसी, विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एडिशनल सेकेटरी नीतिश्वर कुमार, मंजू राणा, उषा राम, प्रोफेसर वाणी गुप्ता, विभा राज, निशा भाकर, कविता चौहान, सेजल, विक्रमजीत सिहं रूपराय, समरेश शाह व स्कूल के पूर्व छात्र आशीष भारद्वाज, शौर्य वत्स, विदित मित्तल व यश पांडे ने किया।
सांस्कृतिक महोत्सव राम में 1500 छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को इतने प्रभावशाली ढंग से दर्शाया कि दर्शकों के रोम-रोम से राम नाम की जयकार गंूज उठी। विद्यालय के संस्थापक निदेशक सचिन वत्स व प्रशासनिक निदेशिका शिखा वत्स ने छात्र-छात्राओं को सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।