◼️आर्य समाज राजनगर का 42 वा वार्षिकोत्सव राष्ट्रीय गौरव सम्मेलन के साथ समाप्त हुआ
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- आर्य समाज राजनगर का 42 वा वार्षिकोत्सव रविवार को समाप्त हो गया। वार्षिकोत्सव के अंितम दिन राष्ट्रीय गौरव सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय गौरव सम्मेलन का उदघाटन नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पार्षद प्रवीण चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि समाज व देश के विकास में आर्य समाज ने अमूल्य योगदान दिया है। मुख्य वक्ता आचार्य सोमदेव ने कहा कि आर्य समाज ने देश को आजाद कराने में तो अहम योगदान दिया ही, साथ ही आजादी के बाद भी समाज व देश के विकास में उसका बहुमूल्य योगदान रहा है। जातिवाद, छुआछूत, बाल विवाह, सती प्रथा और बहुविवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति समाज को जागरूक करने का कार्य आर्य समाज ने ही किया है।
स्वामी दयानंद सरस्वती व आर्य समाज के सिद्धांतों को अपनाकर ही भारत पुनः विश्व गुरू बन सकता है। स्पागताध्यक्ष ओमप्रकाश ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्षता श्रद्धांनंद शर्मा ने की। भजनोपदेशक प. कुलदीप आर्य ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आर्य समाज राजनगर के प्रधान डॉ वी एन सरदाना ने सभी का धन्यवाद किया व संचालन मंत्री सत्यवीर चौधरी ने किया। नरेंद्र पांचाल, शंकर लाल शर्मा, कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश गर्ग, ओमदत्त शर्मा, मोती लाल गर्ग, कौशल गुप्ता, वंदना अरोडा, सुधा गुप्ता, के के गुप्ता, सुभाष गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।