◼️विधायक संजीव शर्मा ने कैला भट्टा इस्लाम नगर में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भाजपा के शहर विधायक संजीव शर्मा ने रविवार को शहर मंडल के कैला भट्टा इस्लाम नगर में शक्ति केंद्र संख्या 1 से 6 में मतदाता गहन पुनरीक्षण, एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को एसआईआर सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शहर विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि बैठक में बडी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर चुनाव आयोग का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उददेश्य पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कर लोकतंत्र को मजबूत करना है। चुनाव आयोग के इस अभियान के तहत जहां फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है और पात्र मतदाताओं को शामिल किया जा रहा है। इस अभियान में भाजपा सक्रिय रूप से भाग ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व व मार्गदर्शन में भाजपा ने हर बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मजबूती से चलाने की रणनीति तैयार की है ताकि ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूट न जाए।
इस अभियान में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग दे रहा है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके चलते अभियान का महत्व और भी बढ गया है। चुनाव से पूर्व अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाएगा।बैठक मे शहर मण्डल अध्यक्ष महीम गुप्ता, शौकत कुरैशी, हाजी जमालूद्दीन, चाँद भारती, जावेद मलिक, शाहिद कुरैशी, सुलेमान अल्वी, यामीन सिद्दीकी,मेहराज खान, रिजवान मलिक, समीर अहमद, अनस मलिक, युसूफ कुरैशी, हाजी जाफरुद्दीन, शादाब मलिक, इमरान मलिक आदि शामिल रहे।