रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एमडीसीए व सीओई के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरिज के पहले मैच में एमडीसीए 83 रन से विजयी रही। इसी के साथ टीम ने सीरिज में 1-0 से बढत प्राप्त कर ली। डीपीएसजी इंटरनेशनल डासना के मैदान पर हुए मैच में टॉस एमडीसए ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 37.2 ओवर में 245 रन बनाकर आउट हो गई। देव ने 68 गेंद पर 16 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। हर्षित चौधरी ने 35 रन बनाए।
सीओई की ओर से कुशाग्र ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए। आर्यमन प्रताप सिंह ने 36 रन देकर व जिमित ने 40 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुएं सीओई की टीम 35.3 ओवर में 162 रन पर ही आउट हो गई। कृष्ण माथुर ने 10 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली। टीम के लिए कृष्ण माथुर के बाद सबसे बडा योगदान 47 अतिरिक्त रन का रहा। हर्षित ने 16 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। विवान गुप्ता को 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देव को दिया गया।