हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र ‌से पुलिस को रिहायशी इलाके से अवैध सिलेंडरों का जखीरा बरामद




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- सिडकुल में हरिद्वार पुलिस ने रिहायशी इलाके में चल रहे अवैध एसपीजी सिलेण्डर के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बड़ी मात्रा में गैर सिलेण्डर बरामद किए हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में उत्तराखंड में पुलिस द्वारा‌ विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं। जिसके अंतर्गत सिडकुल पुलिस ने शनिवार को एक रिहायशी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध एलपीजी सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को मिली खुफिया सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर टीम सहित रोशनपुरी, रावली महदूद पहुंचे, जहां अतीक अहमद के घर में छापेमारी कर पचास से अधिक एलपीजी के सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। पूछताछ में आरोपी किसी भी प्रकार का दस्तावेज या अनुमति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। 

पुलिस ने अतीक अहमद, निवासी गुजरेड़ी, जनपद मुजफ्फरनगर (यूपी) हाल निवासी रोशनपुरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम में एसएसआई देवेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल अनिल कंडारी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post