रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पार्षद प्रवीण चौधरी नगर निगम कार्यकारिणी के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इस उपलक्ष्य में सेक्टर 10 मार्केट राजनगर के व्यापारियों द्वारा स्म्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मार्केट के पदाधिकारियों व निवासियों ने पार्षद प्रवीण चौधरी को नगर निगम कार्यकारिणी का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया गया।
पार्षद व निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनने के बाद जनता को उनसे और अधिक अपेक्षाएं हैं, जिन पर वे खरा उतरेंगे और जनता की सभी समस्याओं का समाधान कराते हुए शहर का विकास कराएंगे। व्यापारियों व निवासियों ने कहा कि पार्षद प्रवीण चौधरी केद निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनने से राजनगर का गौरव बढा है।
सम्मान करने वालों में ओमप्रकाश भोला, अरुण गुप्ता, दिनेश रैना, राजकुमार बाठला, विशाल गुप्ता, सचिन आनंद,, वरुण वर्मा, वाशु गुप्ता, जेपी गर्ग, सहकारी समिति के सभापति वीरेंद्र सारस्वत, राजनगर आरडब्ल्यूए के कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी, अमन साहनी, बलराम गुप्ता, पंकज गर्ग, धर्मेंद्र सिंह,, अमन सेठी, दुष्यंत, पीयूष आनंद,, मोहित यादव, जगत, रिंकू,, सुनील वर्मा, लखन वर्मा, रामकरन, अनिल यादव आदि शामिल थे।