◼️भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने सरदार पटेल की जयंती पर निकली यात्रा को सफल बनाने वालों का धन्यवाद किया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- लौह पुरूष भारत रत्न सरदार पटेल की 150 वीं जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर, सरदार पटेल की महानता को दर्शाती यात्रा निकाली गई, जिसका दशमेश वाटिका स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के प्वाइंट पर मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सरदार बलप्रीत सिंह ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी व देश की आजादी के बाद देश के लिए किए गए सरदार पटेल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा।
बिखरी रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनकी जयंती पर निकली यात्रा ने भी राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का जो संदेश दिया, वह सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होने यात्रा को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का किया। प्रदेश स्तर से हाजी जमालुद्दीन, जावेद मलिक, समीर व अन्य सभी महानुभावों का विशेष आभार जताया। सिख समाज से ऑक्सीजन मैन ऑफ इंडियाश् के नाम से विख्यात गुरमीत सिंह रम्मी व उनकी पूरी टीम का भी उन्होंने धन्यवाद किया, जिनकी उपस्थिति से लोगों को समाज सेवा की प्रेरणा मिली। सरदार बलप्रीत सिंह ने रोजबेल पब्लिक स्कूल, विजयनगर के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्य अमित गुप्ता का भी धन्यवाद किया जिनके सक्रिय सहयोग से यात्रा बेहद सफल रही।