रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- ‘Next Gen GST’ बचत उत्सव के अंतर्गत आज गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा व्यापारी बंधुओं से संवाद किया। सभी ने इस ऐतिहासिक कदम पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
Next Gen GST रिफॉर्म का लाभ प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ ही महंगाई को न्यूनतम स्तर पर लाने में सहायक सिद्ध होगा। आज देश में हर ओर से एक ही आवाज आ रही है- 'घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार'!
यह ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री Narendra Modi की दूरदर्शी सोच और गरीब-कल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यही है “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का सशक्त प्रमाण।
संदीप बंसल दीपक गर्ग संजय गुप्ता राजेश बंसल राजेंद्र राजू श्रीपाल यादव प्रवीण शर्मा चेतन शर्मा राजेश गुप्ता अनिल गुप्ता रोहित गौतम नरेश ठाकुर अमित दुष्यंत गुप्ता मूलचंद गर्ग मुकेश प्रजापति राहुल कंसल मोहित गर्ग दिनेश सिसोदिया आदि व्यापारी मौजूद रहे।