रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल में विशेष आध्यात्मिक एवं शैक्षिक सत्र का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक एवं शैक्षिक सत्र में ब्रह्माकुमारी बहन रेणु ने “आत्मिक शांति एवं बाहरी तनाव के बीच संतुलन कैसे कायम करें” विषय पर विचार व्यक्त किए। बहन रेणु ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सबसे बड़ी चुनौती मानसिक संतुलन बनाए रखने की है। राजयोग साधना को जीवन का आधार बनाकर इस चुनौती पर विजय प्राप्त की जा सकती है। राजयोग साधना के माध्यम से मनुष्य न केवल आत्मिक शांति प्राप्त कर सकता है, साथ ही जीवन में सकारात्मक सोच एवं आत्मबल भी विकसित कर सकता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का संबंध केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह विश्वास, सहयोग और संवेदनशीलता पर आधारित होना चाहिए। एक शिक्षक का आचरण ही छात्र का भविष्य गढ़ता है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहन साधना, हिमांशु,, डॉ. जूही राजवंशी, डॉ. संगीत राजवंशी, विद्यालय के निदेशक सचिन वत्स, प्रशासनिक निदेशक शिखा वत्स, प्रधानाचार्य गौरव बेदी आदि भी मौजूद रहे।