रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मोदीनगर के कलछीना गांव में किसानों के द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के पदाधिकारी ने भागीदारी की, सभा की अध्यक्षता चौधरी आस मोहम्मद ने की और संचालन इस्तखार प्रधान ने किया, सभा में भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुँवर अयूब अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, सोनवीर खुटैल, सोनवीर चाचा, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रणवीर प्रधान जी ने शिरकत की।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कुँवर अयूब अली ने कहां की जाति धर्म को छोड़कर किसान संगठन को मजबूत किया जाए जिससे कि किसानो की समस्याओ का हल हो सके, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहां के सरकार के द्वारा किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की सभी समस्याओं का हल किसानों के साथ मिलकर किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री अजय प्रमुख ने कहा कि जब तक मिनिमम फसल की कीमत एमएसपी कानून सरकार लागू नहीं कर देती यह संघर्ष जारी रहेगा। कलछीना के सभी किसान और मजदूरों ने भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के साथ सदस्य ग्रहण करते हुए संघर्ष करने की घोषणा की।
आज की सभा में नेता हसरत अली, आजाद तोमर, हसरत एमपी, खान मोहम्मद, हाजी गुलजार, नजाकत अली सभी व्यक्तियों ने अपने विचार रख सदस्य ग्रहण की।