रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा दो दिवसीय अंतर्विद्यालयीय एमयूएन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में एनसीआर के 11 विद्यालयों के 185 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समितियां बनाकर पहले दिन जाति व्यवस्था के आर्थिक व सामाजिक प्रभाव, तालिबान शासन में महिलाओं की स्थिति, धर्म बनाम कानून, अंतरिक्ष मलबा कम करने के अंतर्राष्ट्रीय मानक, उत्तर.पूर्व भारत की आकांक्षाएँ व एक्ट ईस्ट नीति, सतत विकास में जनसंख्या वृद्धि की चुनौतियां समेत विभिन्न इंटरनेशनल मुददों पर चर्चा की।
दूसरे दिन समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि आदित्य गोस्वामी व मंजीत ठाकुर, अतुल सिन्हा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप.प्रधानाचार्या कल्पना सीज़ो, प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सिंह आदि भी मौजूद रहे। अनामिका सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।