रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- आरडीसी राजनगर स्थित आईएमएस कोचिंग के छात्रों को ग्रेटर नॉएडा स्थित जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने आगामी कैट परीक्षा को लेकर सफलता के टिप्स दिए एवं छात्रों से संवाद किया।
सेमिनार में जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान की शर्ली रेक्स ने आईएमएस कोचिंग के छात्रों को कैट परीक्षा में अच्छी परसेंटाइल लाने के टिप्स बताए एवं एमबीए कोर्स के बारे में जानकारी दी।
सेमिनार के बाद जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान से मनीषा सिंह, शर्ली रेक्स एवं काजोल ने आईएमएस कोचिंग के डायरेक्टर राहुल गोयल को मेमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कोचिंग के प्रबंधक संजय सिंह गुसाईं भी उपस्थित रहे।