रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अमित्र फाउंडेशन्स द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता नगर निगम बालिका इण्टर कॉलेज सिहानी, मकनपुर एवं कैला भट्ठा शाखा की छात्राओं के बीच हुई। जिसमें लगभग 38 छात्राओं ने भाग लिया।
अमित्र फ़ाउंडेशन्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बीएल बत्रा ने बताया कि जूनियर एवं सिनियर वर्ग डबल्स की इस प्रतियोगिता में सभी खिलाडियों ने अपना दम खम दिखाया कैला भट्ठा शाखा की जूनियर वर्ग में सान्या एवं अदीबा विजेता रही तथा मकनपुर शाखा से लक्ष्मी एवं कुमकुम उपविजेता रही। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में मकनपुर की यशोदा एवं रेशमा विजेता रही, सिहानी गाजियाबाद शाखा की खुशी एवं रेशमी उपविजेता रही प्रियंका एवं अंशिका तृतीय उपविजेता कैला भट्ठा से सबा एवं ख़ुशी रही। सभी खिलाडियों का उत्साह खेल के प्रति जुझारूपन लिए हुए था।
अमित्र फाउंडेशन्स पिछले अनेक वर्षों से इस तरह के आयोजन करता रहा है। खेल संपन्न कराने में फाउंडेशन की ओर से सचिव अंजू उपाध्याय एग्जीक्यूटिव नितिन अग्रवाल खुशी त्यागी, महक एवं सदफ़ उपस्थित रहे और सभी खिलाडियों को प्रोत्साहित किया। मकनपुर शाखा से मैडम विनीता एवं कैला भट्ठा से शामरीन उपस्थित रहे। खिलाडियों को प्रोत्साहित करने एवं अपना आशीर्वाद देने दैनिक जागरण से शाहनवाज अली एवं सूर्यप्रताप का सानिध्य प्राप्त हुआ।