सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ने रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, गाज़ियाबाद ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मैराथन “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया। स्कूल की छात्र परिषद के नेतृत्व में आदित्य वर्ल्ड सिटी में निकली 2 किमी की “रन फॉर यूनिटी से छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, एकता और गर्व का सशक्त संदेश दिया। 

मैराथन के दौरान छात्र-छात्राओं की देशभक्ति से ओत-प्रोत में कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों में जोश और गर्व की लहर दौड़ा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा मुरुगकर ने बच्चों को एकता, अनुशासन और देशप्रेम का संदेश दिया।  हेडमिस्ट्रेस बबीता चौधरी ने विद्यार्थियों से मिल-जुलकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post