रोज़बेल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रोज़बेल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों से सभी को देशभक्ति के जोश से भर दिया। समारोह की शुरुआत स्कूल बैंड की प्रस्तुति से हुई।  ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से शहीदों को नमन किया गया। इसके पश्चात छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। 

समारोह का विशेष आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर रहा, जिसने दर्शकों में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी। इसके अलावा, एक मनमोहक नाट्य प्रस्तुति भगवान श्रीकृष्ण पर नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में कक्षा 10 व कक्षा 12 के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। 

प्रधानाचार्या धरमजीत कौर ने कहा, कि हमें ‘विश्व गुरु’ बनने का सपना साकार करना है, तो शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो बच्चों को योग्य, जागरूक और देशभक्त नागरिक बनाता है। गुरविंदर कौर, अमित गुप्ता, बिंदु राघव, पूजा, मनी शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post