जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में 79वां आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में आजादी का 79वां अमृत महोत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन जे. के. गौड़ जी थे, जिन्होंने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में DDZ अंकित गोयल एवं इंटरैक्ट चेयर रचना सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ के स्वागत अभिभाषण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने अपने अभिभाषण में सभी को आजादी के 79 वर्ष पूरे होने की बधाई देते हुए आजादी का महत्व, देश के प्रति छात्रों के कर्तव्य एवं नैतिक शिक्षा पर बल दिया तथा विद्यार्थियों को देश के कल्याण हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, योगा एवं कविताओं के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। उनके शानदार प्रदर्शन से पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर चेयरमैन जे. के. गौड़ ने छात्रों को देशभक्ति का महत्व बताते हुए उन्हें एक आदर्श नागरिक बनकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि देश सेवा किसी भी स्तर पर, किसी भी उम्र में की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे झंडे का सम्मान करें एवं 15 अगस्त के बाद उसे सुरक्षित रखें।

विद्यालय के डायरेक्टर वरुण गौड़ ने कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post