स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दीपांशु पाल ने मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री मेरठ प्रांत को पटका पहना कर व चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत 8:30 बजे ध्वजारोहण से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने तिरंगा फहराया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें देशभक्ति के गीत, कविताएँ, गीता श्लोक और स्वरांजलि बैंड की प्रस्तुति शामिल थीं। इसके अलावा, जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण की लीलाओं का मंचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी दोनों ही पर्व हमें देशभक्ति और धार्मिकता के महत्व को समझाते हैं। उन्होंने भैया-बहनों को इन पर्वों के महत्व को समझने और उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक अतुल महानगर प्रचारक बहादुर का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति से अध्यक्ष रामप्रकाश प्रबंधक दीपांशु पाल, कोषाध्यक्ष कुशाल कुणाल त्यागी भी उपस्थित थे। उन्होंने भैया-बहनों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सभी भैया-बहनें और शिक्षक-शिक्षिकाएँ शामिल हुए। साथ ही गिरीश, महेश, शिव कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post