न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों से शहीदों को नमन किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों से शहीदों को नमन किया। स्कूल की निदेशक मुनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। निदेशक मुनीश अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी वर्षो के संघर्ष के बाद मिली है। अतः इसको बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। 

प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपनी संकीर्ण मानसिकता को छोडकर अपने कर्त्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना होगा, तभी हम अपने देश को पुनः विश्व गुरू बना पाएंगे। बच्चों ने वीर रस से ओत-प्रोत देशभक्ति के कार्यक्रमों से सभी के अंदर देशभक्ति का जोश भर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post