स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने पर राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा




रिपोर्ट :- राजेश 

देहरादून :- उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अगवाई में ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी विशेष सम्मान प्राप्त होता है। जिसमें इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की सूची उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई है। जिसमें नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक/ निदेशक यातायात उत्तराखंड।

वंश बहादुर यादव मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद देहरादून, वहीं सराहनीय सेवा प्रदान करने पर पदक प्राप्त करने वालों की सूची में जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, नवीन चंद्र सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक कार्मिक उत्तराखंड देहरादून, श्रीमती प्रतिमा भट्ट पुलिस उपाधीक्षक 46वीं पीएसी रुद्रपुर उधम सिंह नगर, सौहकार सिंह उप निरीक्षक अधिसूचना, सचिवालय/ विधानसभा सुरक्षा देहरादून, मुजीबुल हसन आरक्षी तकनीकी, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, पवन कुमार, फायर सर्विस चालक जनपद देहरादून। 

वहीं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदक विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समस्त प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post