दयाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दयाल पब्लिक स्कूल निरंकारी कॉलोनी सेक्टर 12 विजय नगर गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक सरदार दामोदर सिंह जग्गी द्वारा किया गया। तदुपरांत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें राष्ट्रीय गान के उपरांत देश भक्ति गीत के साथ-साथ कृष्ण जन्माष्टमी की झलकियां प्रस्तुत की गई। 

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी व उपप्रबंधक के दयाल सिंह जग्गी मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और देश पर मर मिटने वाले शहीदों को नमन किया, विद्यालय की प्रधानाचार्य सतविंदर कौर व उप प्रधानाचार्य दीपेंद्र कौर ने सभी अभिभावकों व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। इस अवसर पर सभी अध्यापिकाओं ने विशेष सहयोग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post