सुशील कुमार शर्मा.....✍🏻
गाजियाबाद :- रोटरी क्लब ऑफ चिरंजीव विहार ने आज स्वतंत्रता दिवस का आयोजन महार्षि दयानंद प्राथमिक विद्यालय, अवंतिका, गाज़ियाबाद के बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती प्रतिभा सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब की ओर से सभी बच्चों को जूते भेंट किए गए तथा फ्रूटी और बिस्किट वितरित की गयी। इस अवसर पर क्लब की एजी ज्योति गर्ग ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मोनिका कौशल, सचिव श्वेता गुप्ता, मनोज गुप्ता, अर्चना गुप्ता, डॉ.अजय कुमार, सुरिंदर मोहन कौशल एवं गौरव गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा का विशेष सहयोग रहा। क्लब की ओर से स्कूल की प्रिंसिपल को आश्वासन दिया गया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों का सहयोग किया जाता रहेगा।