ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक संजीव शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की


    

सुशील कुमार शर्मा.....✍🏻

गाजियाबाद :- ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.)  द्वारा रवि दास कालौनी, विजय नगर  में संचालित इन्दु शिशु विद्या सदन में 15 अगस्त  स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  क्षेत्रीय विधायक संजीव शर्मा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ  भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करने के पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा,मंत्री अमोद कपूर, स्कूल के प्रबंधक डॉ. राज कुमार  आर्य और ट्रस्ट की सचिव व स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने विधायक संजीव शर्मा को माला और पटका पहनाया और एक मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया। विधायक संजीव शर्मा  ने इस अवसर अपने सम्बोधन में सभी ज्ञात और अज्ञात   शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की तथा बच्चों से उन्हे कभी न भूलने की अपील की।
     
बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रितु ने 'नन्हा मुन्ना राही हूं', पलक ने 'प्यारी मां', सृष्टि ने 'प्यारे बापू', यामीन  ने 'भारत मेरा प्यारा देश', प्रिया ने 'आजादी के रंग' तथा विराट ने एक प्यारी सी कविता सुनाई । शाइना ने 'प्यारा हिंदुस्तान', सिया ने "प्यारा प्यारा मेरा देश', मयंक ने 'भारत की शान तिरंगा"   जैसी देश प्रेम की कविताएं सुनाई। लक्ष्मी और खुशी ने 'हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलवर जानी', नैना, प्रतिज्ञा और निशा ने 'ओ देश मेरे तेरी शान पर सदके', अनम  व चंचल ने 'सुनो गौर से दुनिया वालों,' अंकुश और आशीष ने 'तेरी मिट्टी में मिल जावां', आशीष व  शिवम्  ने 'संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं' व पलक ने 'देश मेरा रंगीला' गीत पर प्रस्तुती की।
        
ट्रस्ट के अध्यक्ष मेघ राज अरोड़ा,  मंत्री आमोद कपूर, उपाध्यक्ष एस के नंदा, स्कूल के प्रबंधक राज कुमार आर्य, नेक राम ,बी डी शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एम एल त्रिपाठी व  संरक्षक श्याम बाबू ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के विषय में बताया और उन्हें आशीर्वाद दिया। सुधा रानी ने 'वंदे मातरम' गीत गाया। रानी ममता ने 'जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा' गीत गाया।
     
कार्यक्रम में  अध्यक्ष मेघराज अरोड़ा, मंत्री आमोद कपूर,  कोषाध्यक्ष  डॉक्टर एम.एल.  त्रिपाठी, संरक्षक श्याम बाबू, मुन्नीलाल बनारवाल, स्वरूप नारायण,सतीश चंद गुप्ता, उपाध्यक्ष एस.के. नंदा, सह मंत्री संजीव बरनवाल, कार्यालय प्रमुख बी. डी. सागर, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, सह मंत्री संजीव बरनवाल, शलभ गुप्ता,समन्वयक एस.के.उपाध्याय, सदस्य बालकृष्ण कुकरेजा,  रानी ममता, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, सचिव और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा,स्कूल समिति की मंत्री सुधारानी, सह प्रबंधक अर्चना शर्मा उप-प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा, सदस्य प्रीति कुकरेजा ,सह मंत्री सुशीला सागर, सदस्य कीर्ति नंदा, पिंकी कपूर, शिक्षिका कुमारी मुस्कान, रिया सेठी, कुमारी संध्या, शिक्षक राजेश सिंह व नितान्या अरोड़ा, ओमाइसा त्रिपाठी, आयुष कुमार, दीपक कुमार आदि इस अवसर पर  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को स्कूल बैग और प्रसाद में लड्डू वितरित किए गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post