उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर ग्रोवर परिवार की मेहनत लाई रंग ज्योति ग्रोवर बनी गदरपुर ब्लाक प्रमुख


◼️पिछले कई दशकों से राजनीति में लोकप्रियता हासिल करने वाले ग्रोवर परिवार की हुई शानदार जीत 


रिपोर्ट :- राजेश 

उत्तराखंड :- जनपद ऊधम सिंह नगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गदरपुर ब्लाक प्रमुख की भाजपा की ओर से उम्मीदवार ज्योति ग्रोवर ने 04 वोटों से विजई हासिल कर ब्लॉक प्रमुख बनी है। आपको बता दें कि ग्रोवर परिवार जो कि ग्राम बलरामनगर निवासी हैं। जो तराई में पिछले कई दशकों से सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में ग्रोवर परिवार ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। वैसे तो अपनी स्वच्छ छवि व सरल स्वभाव के धनी ग्रोवर परिवार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 

ग्रोवर परिवार की शान स्व0 खुशहाल चन्द ग्रोवर जो कि किसान रहे। जिन्होंने जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पण किया। वहीं माना जाता है कि स्व0 खुशहाल चन्द ग्रोवर ने कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की। एक गरीब परिवार से लेकर बड़े बड़े धनी उनके लिए समान रहे। वहीं आज स्व0 खुशहाल चन्द ग्रोवर परिवार उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज में बढ़चढ़कर सभी के दुख सुख में शामिल रहा है। जबकि आज कई जगह देखा जाता है कि राजनीति में आए नए नए चेहरे चंद दिनों में खुद को वरिष्ठ नेताओं में समझने लगते हैं। 

वहीं ग्रोवर परिवार जो आज भी आम जनता के बीच अपने मधुर व्यवहार से जनता के दिलों में राज कर रहे हैं। वहीं गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पद की जीत हासिल करने में भी कहीं न कहीं ग्रोवर परिवार की ईमानदारी एवं मेहनत का ही परिणाम माना जा रहा है। ग्रोवर परिवार के प्रीत ग्रोवर की पत्नी ज्योति ग्रोवर ने ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत हासिल करने के बाद यह माना जा रहा है कि राजनीति में सिर्फ धन बल ही सब कुछ नहीं चलता जनता के बीच एक स्वच्छ राजनीति के साथ ही मधुर व्यवहार भरोसा सेवा समर्पण भी मत्वपूर्ण है। 

वहीं ज्योति ग्रोवर के ब्लाक प्रमुख पद को विजय प्राप्त करने पर तमाम राजनीतिक संगठनों सामाजिक संगठन एवं गणमान्य लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post