केसर तरंग संस्था 23 अगस्त को वार्षिक एग्जिबिशन लगाएगी




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- केसर तरंग संस्था द्वारा इस वर्ष भी वार्षिक एग्जिबिशन का आयोजन किया जाएगा। एग्जिबिशन का आयोजन 23 अगस्त को कविनगर स्थित मिलन बैंक्विट हॉल में होगा। संस्था की बबीता गुटगुटिया, चारू गुप्ता व रूचि गर्ग ने बताया कि संस्था पिछले 5 वर्ष से इस एग्जिबिशन का आयोजन कर रही है। इस बार छठी बार एग्जिबिशन 23 अगस्त को लगाई जाएगी। 

इस एग्जिबिशन का उददेश्य महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए मंच प्रदान कराकर उनको देश भर में पहचान दिलाना व नवरात्रि से पूर्व गृहणियों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराना है। 23 अगस्त को एग्जिबिशन में कई राज्यों की महिलाएं अपने स्टॉल लगाएंगी, जहां वस्त्र, जूलरी, श्रृंगार आदि का अपना मनपसंद सामान खरीद सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post