रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गंगा दशहरे के पावन पर्व पर अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा की जिला, महानगर एवं महिला इकाई ने संयुक्त रूप से मालीवाड़ा चौराहे के नजदीक लोकप्रिय अस्पताल के बाहर कैम्प आयोजित कर हजारों लोगों को मीठे शरबत का वितरण किया गया। इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने इस सेवा के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों की सराहना की तथा शरबत वितरण में भी सहयोग किया। दो तीन घंटे चले इस कैंप में हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण किया।
इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता दिनेश अग्रवाल जिला मंत्री , कालीचरण गुप्ता नगर अध्यक्ष, अनिल मित्तल , एस.एल अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार नंदी, एल एम अग्रवाल, वीके अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष भारती गर्ग, जिला मंत्री अमिता गोयल, मंत्री रेखा अग्रवाल,रेनू गर्ग, ऊषा गर्ग, राजबाला , रजनी गुप्ता, संदीप बंसल , विपिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।