रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में गाजियाबाद से पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने भाजपा के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से स्नेहशील भेंट कर उन्हें बधाई दी एवं अध्यक्ष पद के आगामी सफलतम कार्यकाल के लिए आशीर्वाद दिया।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने डॉ अनिल अग्रवाल सहित अपने सभी वरिष्ठों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और अपने कार्यकाल को सफल बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की। डॉ अनिल अग्रवाल ने भी मयंक गोयल को नव नियुक्त पद के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय खाद्य निगम सदस्य राहुल गोयल मौजूद रहे।