रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान व सिद्धेश्वर महादेव कुटी के महंत महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वै़द्य के संरक्षण में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में श्री बांके बिहारी डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर से आई डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को ओरल हाइजीन से संबंधित जानाकारी प्रदान की।
श्री बांके बिहारी डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने बच्चों को मॉडल के माध्यम से ब्रश व कुल्ला करने की सही प्रक्रिया समझाई। सभी बच्चों को ओरल हाइजीन से संबंधित किट भी प्रदान की गई। संस्था की निदेशक निधि देवेश्वर डॉक्टर की टीम का अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया। मनीराम पाठक, सुनीता, शेखर यादव, प्राची नेगी, निखत सिद्दीकी आदि भी मौजूद रहे।