ग्लोरी हंटर्स ने रॉयल चैलेंजर को 121 रन से हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- बाल भारती पब्लिक स्कूल बृज विहार में पैरेंटस के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल ग्लोरी हंटर्स व रॉयल चैलेंजर के बीच खेला गया। एकतरफा फाइनल में 121 रन की जीत के साथ ग्लोरी हंटर्स ने टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल में टॉस हारना ग्लोरी हंटर्स के लिए अच्छा रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिलने पर निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बना डाला। 

सुधीश ने महज 7 चौकों व 10 छक्कों की मदद से  43 गेंद पर 99 रन की विस्फोटक पारी खेली। अनिल ने 25 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें 3 चौके व 6 छक्के शामिल थे। मयंक जैन ने 12 गेंद पर तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से 32 रन का योगदान दिया। 213 रन के लख्य का पीछा करते हुउ रॉयल चैलेंजर की टीम 12 ओवर में 101 रन पर ही आउट हो गई। 

आसिम त्रिवेदी ने 37 रन का योगदान दिया। डेनियल डी लायल ने 3 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट लिए। सुभांशु निगम को 2 विकेट मिले। विजेता व उप विजेता टीमों को पूर्व एसीपी वेद भूषण, पूर्व एसीपी नियम पाल सिंह, आईपीएल व रणजी खिलाडी पुनीत बिष्ट, कपिल कुमार, स्कूल की प्रिंसिपल संपना नायर, एचओडी संगीता चौहान व कोच अनीस मलिक ने सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post