मेवाड़ में राम बहादुर राय का हुआ सम्मान


◼️राय साहब हमारे मार्गदर्शक हैं और रहेंगः .डॉ गदिया


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा जाने पर सम्मानित किया गया। समारोह प्रभाष परंपरा न्यास तथा मेवाड़ शिक्षण संस्थान ने कराया। वक्ताओं ने कहा कि राम बहादुर राय सहजताए सरलता और प्रखरता के धनी हैं। उनके व्यक्तित्व को शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता। 

समारोह की शुरुआत सुपरिचित कवयित्री ज्योति राठौर की सरस्वती वंदना से हुई। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ महेश चंद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति रहे अच्युतानंद मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार बनवारी, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन  डॉण् अशोक कुमार गदिया तथा निदेशक डॉण् अलका अग्रवाल ने समारोह का उदघाटन किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा ने किया। सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ मधु चतुर्वेदी, उमेश कुमार शर्मा, शोभा सचान, डॉ मनोज कामदेव, गीता गंगोत्री, संदीप जोशी, अवधेश कुमार सिंह, डॉ चेतन आनंद, डॉ गीता रानी, डॉ वियंता पाल, डॉ नीतू सिंह, करुण कौशिक, पंकज गौतम आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post