रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में दादा.दादी नाना.नानी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या रेनू शर्मा के मार्गदर्शन में हुए समारोह में स्कूल के बच्चों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने कई रगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने अभिनय द्वारा दादा.दादी व नाना.नानी के निस्वार्थ प्रेम को दिखाकर सभी की आंखें नम कर दी।
स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम दादा.दादी नाना.नानी को सम्मान देने तथा बच्चों में उनके प्रति आदर भाव प्रकट करने के लिए एक अनोखी पहल थी। इस अवसर पर यूकेजी के बच्चों का ग्रेजुएशन दिवस भी मनाया गया, जिसमें यूकेजी के बच्चों को सम्मानित किया गया।