सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में वार्षिक महोत्सव ‘वन-रास’ का भव्य आयोजन हुआ





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “वन-रास” धूमधाम से आयोजित किया गया। दो सत्रों में आयोजित समारोह में जंगल, पशु-पक्षियों तथा पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता जागृत किया गया तथा प्रकृति के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया। प्रथम सत्र में प्री-नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए और  मुख्य अतिथि प्रसिद्ध एंकर, लेखिका एवं निर्माता जसप्रीत कौर रहीं। 

दूसरे सत्र में कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसके मुख्य अतिथि   प्रसिद्ध पत्रकार, एंकर एवं व्यंग्यकार अनुराग मुस्कान रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के अभिनय, नृत्य और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों को अत्यंत प्रभावशाली बताते हुए कहा कि “वन-रास” जैसे कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश समाज तक पहुँचाने का सुंदर माध्यम हैं। विद्यालय की डायरेक्टर शिलोना अग्रवाल ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। प्रधानाचार्य श्री प्रशांत शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।  प्रशासक बबीता चौधरी व स्वाति बक्शी का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post