रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- बाल भारती पब्लिक स्कूल ब्रिज विहार ने जीडी गोयनका पब्लिक पूर्वी दिल्ली के ग्राउंड पर खेला गया गोएनकन प्राइमरी क्रिकेट कप अंडर 11 जीत लिया। स्कूल ने फाइनल में प्लेटो पब्लिक स्कूल पहाडगंज, नई दिल्ली को 14 रन से मात दी। स्कूल के क्रिकेट कोच अनीस मलिक ने बताया कि प्लेटो पब्लिक स्कूल पहाडगंज, नई दिल्ली ने टॉस जीतकर बाल भारती पब्लिक स्कूल ब्रिज विहार को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
बाल भारती पब्लिक स्कूल ब्रिज विहार ने निर्धारित 6 ओवर में 5 ओवर में कप्तान विहान चौधरी के 13 रन की मदद से 29 रन बनाए। सौरभ मित्तल ने 7 रन व मैंडी ने 5 रन का योगदान दिया। प्लेटो पब्लिक स्कूल पहाडगंज के कप्तान देवांश तिवारी ने 2 ओवर में 8 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 30 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्लेटो पब्लिक स्कूल पहाडगंज 6 ओवर में 7 विकेट पर 15 रन ही बना सका।
विहान चौधरी ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर विहान चौधरी को मैन ऑफ द टूनामेंट का पुरस्कार भी मिला। स्कूल के ही प्रनील परवीन को बेस्ट फील्डर व मेधांश शर्मा शर्मा को बेस्ट बॉलर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।