रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे गिरिराज आईपीएल सीजन 13 के लीग मैच में अपबीट इलेविन ने एलीट नाइटस को 5 विकेट से हराया। 143 रन के लक्ष्य को टीम ने 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैच में टॉस जीतकर एलीट नाइटस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बनाए। पवन ने 29 गेंद पर 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। निधेश सक्सेना ने 23 व आशीष ठाकुर ने 20 रन का योगदान दिया।
अमित कुमार ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 व प्रतीक ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। अपबीट इलेविन ने 13 ओवर में ही 5 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। हर्षित ने महज 19 गेंद पर 6 चौकों व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। आयुष चौहान 18 गेंद पर नाबाद 32 रन के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए अटूट 92 रन की साझेदारी की। सनी सिंह ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्षित को दिया गया।