रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल में रविवार को कक्षा प्रस्तुति कार्यक्रम वन्स अपॉन अ टाइम का आयोजन किया गया। महोत्सव में स्कूल के 500 से अधिक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा दिखाई। समारोह की शुरूआत नन्हे बच्चों ने श्रीमद्भगवद् गीता के श्लोकों के उच्चारण से की, जिससे संपूर्ण वातावरण हमारी महान संस्कृति और श्रेष्ठ ज्ञान की भावना से भर गया। इसके बाद बच्चों ने समारोह की थीम डिज़्नी को केंद्र में रखते हुए द लिटिल मरमेड, सिंड्रेला, द लायन किंग, मैलेफिसेंटए ब्यूटी एंड द बीस्ट आदि कहानियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नन्हे प्रतिभागियों ने भाषा अभिव्यक्ति, कहानी नाट्य रूपांतरण, नृत्य व वेशभूषा से कहांनियों को जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथि भारत सरकार के सहायक आयुक्त आशीष भारद्वाज, एडीएम सिटी गंभीर सिंह, एसडीएम लोनी निखिल चक्रवर्ती, अभिभावक अतिथि नागेंद्र कुमार, विद्यालय के पूर्व छात्र यश पांडेय ने नन्हे कलाकारों की अनूठी प्रस्तुति की प्रंशंसा की। स्कूल के निदेशक सचिन वत्स व प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया।