रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- डॉ॰ अंबेडकर मिशन के संस्थापक अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक संत ने अमित शाह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के बयान से दलित समाज में खलबली मच गई है और भाजपा के दलित नेताओं के लिए भी असहज स्थिति पैदा हो गई है।
अशोक संत ने कहा कि भाजपा ने हमेशा दलितों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा की है, लेकिन अमित शाह के बयान से इस मुद्दे पर असमंजस पैदा हो गया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि इस मुद्दे पर तुरंत स्पष्टीकरण दिया जाए ताकि दलित समाज के बीच पैदा हुई खाई को पाटा जा सके।