रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में कक्षा-3 की वार्षिक कक्षा प्रस्तुति का कार्यक्रम "श्री कृष्ण लीला: प्रेम और धर्म की गाथा" आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमेन जे. के. गौड़, डायरेक्टर वरूण गौड, प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड द्वारा दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नारद मुनि की पृष्ठभूमि कथा से हुई, जिसमें उन्होंने भगवान विष्णु के अवतार के महत्व को स्पष्ट किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड ने अपने उद्बोधन में कहा, "कृष्ण लीला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि यह हमें सत्य धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है।" उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के कठिन परिश्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की अदभुत प्रस्तुति के लिए भरपूर सराहना की।