शहर के गणमान्य लोगों ने दी राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप की माता स्व. सरला देवी कश्यप को श्रद्धांजलि


◼️पुण्यतिथि पर किया गया याद, बोले मंत्री नरेंद्र कश्यप मां की कमी भरना असंभव



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश नरेंद्र कश्यप की मां स्वर्गीय सरला देवी कश्यप की द पुण्यतिथि के अवसर पर शांति सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर- 23 संजय नगर स्थित महर्षि कश्यप पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों से लेकर  प्रशासन के अधिकारियों और पत्रकारों व स्थानीय लोगों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सरला देवी कश्यप की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों ने उनको नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का नरेंद्र कश्यप ने पावन स्मृति दिवस के अवसर पर पधारने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही इस दौरान पूजन एवं हवन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।


कई घंटे चला पावन स्मृति दिवस कार्यक्रम
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप की माता सरला देवी कश्यप की पुण्यतिथि के अवसर पर पावन स्मृति दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान गाजियाबाद शहर से लेकर आसपास के जनपदों के प्रमुख समाजसेवी, चिकित्सक, अधिवक्ता ,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और विधायक उपस्थित हुए। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय सलाह देवी कश्यप को याद किया। इस अवसर पर महर्षि कश्यप पार्क सेक्टर-23 में बड़ा आयोजन भी किया गया। 


जीवन में माँ से बड़ा कोई नहीं होता : नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने अपनी मां स्वर्गीय सरला देवी कश्यप की पावन स्मृति दिवस के अवसर पर कहा है कि जीवन में माँ से बड़ा कोई नहीं होता है। उन्होंने कहा है की मां का जीवन में ना होना सबसे बड़ा कष्ट होता है। जीवन में माँ ही एक ऐसा किरदार निभाती है जो जीवन को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा संघर्ष और समर्पण करती है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है की मां के साथ बिताए गए सभी  जीवन के पल और स्मृति कभी कम नहीं हो सकती है। इस मौके पर उन्होंने पावन स्मृति दिवस के अवसर पर अपनी मां को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, कार्यक्रम में शामिल हुए सभी पधारने वाले लोगों को धन्यवाद दिया। 


कार्यकर्ताओं से लेकर प्रमुख लोग रहे उपस्थित
राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप की स्वर्गीय माता सरला देवी कश्यप की पुण्यतिथि के अवसर पर पावन स्मृति दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठ और महानगर से लेकर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए। तो वहीं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई और पावन स्मृति दिवस पर पुष्पांजलि दी गई।

इस अवसर पर अजीत पाल त्यागी दिनेश चंद्र गोयल आशु वर्मा संजीव शर्मा रमेश चंद तोमर एसपी सिंह जगदीश साधना मानसिंह गोस्वामी श्यामवीर चौधरी पप्पू पहलवान उमेश भाटी मनोज यादव अतुल जैन ललित जायसवाल गौरव चोपड़ा मनोज नगर बालकिशन गुप्ता सुधीर गोयल पवन गोयल मनोज गोयल अशोक मोंगा सौरभ जायसवाल वीके अग्रवाल बीके शर्मा हनुमान दिनेश अरोड़ा पंडित संदीपन शर्मा राजकुमार कश्यप अशोक अग्रवाल अनिल अग्रवाल सांवरिया राजू छाबड़ा सुरेश महाजन नीतू लाहोरिया डॉ सागर कश्यप सिद्धार्थ कश्यप विशाल कश्यप आशुतोष कश्यप सचिन कश्यप अर्पण कश्यप एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी  उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post