रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार से आक्रोशित जिले का हिंदू समाज रविवार 8 दिसंबर को जन आक्रोश प्रदर्शन कर पूरे देश के हिंदुओं को जगाने व केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर करेगा। जन आक्रोश प्रदर्शन की जानकारी देने के लिए सनातन धर्म की अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों ने कफन बांधकर आज अग्रसेन वाटिका कविनगर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
विश्व ब्रह्मऋषि ब्राहमण महासभा के पीठाघीश्वर ब्रह्मऋषि विभूषित बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर भयंकर अत्याचार हो रहा है। उनकी दुकानों, प्रतिष्ठानों व मकानों को लूटा जा रहा है और उनमें आग लगाई जा रही है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। भाई के सामने बहन, बेटे के सामने मां,पति के सामने पत्नी व पिता के सामने बेटी का बलात्कार किया जा रहा हैै। उनके खेत खलिहान दुकान मकान आदि सब पर कब्जा किया जा रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले हिंदुओं चाहे वो डॉक्टर हो, नर्स हो, इजीनियर हा या फिर थानेदार या सिपाही हो सभी को इस्तीफा देकर बांग्लादेश से भागने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
वीके अग्रवाल ने बताया कि बांग्लादेश नेें 2025 तक सभी हिंदुओं को खत्म करने का प्लान बनाया है। हिंदुओं पर इसकदर अत्याचार होने के बाद भी कोई भी उनके समर्थन के लिए आगे नहीं आ रहा है। विश्व का कोई भी देश इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है। यहां तक कि भारत भी बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जो राजनैतिक दल जरा जरा सी बातों को लेकर हंगामा खडा कर देते हैं, वे सब भी चुप्पी साधे बैठे हैं और इसका सिफ।एक ही कारण है और वह खुद हिंदुओं का कुभकर्णी नींद सोना है।
भारत के टुकडे-टुकडे होते गए और अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश बनते गए मगर हिंदू या तो चैन की नींद सोते रहे या फिर आपस में ही लडते रहे। आज बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के समय भी यही सब हो रहा है। हिंदुओं को पता नहीं कि अगर बांग्लादेश से हिंदू खत्म हो गए तो अगला निशाना पश्चिम बंगाल होगा। ठीक वैसे ही आज जैसे कश्मीर पर पाक का कब्जा है, पश्विम बंगाल पर बांग्लादेश का कब्जा होगा और धीरे-धीरे अन्य शहरों पर भी पाकिस्तान, बांग्लादेश के ही कब्जे होते चल जाएंगे।
अतः अब समय आ गया है कि हिंदू अपनी कुंभकर्णी नींद से जागे। हिंदुओं को इस नींद से जगाने के लिए ही गाजियाबाद जिले कासमस्त हिंदू समाज रविवार 8 दिसंबर को कविनगर के रामलीला मैदान में प्रचंड विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने गाजियाबद के समस्त हिंदू समाज से प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। कफन बांधकर प्रेस वार्ता में मौजूद देवेंद्र हितकारी, भानु सिसोदिया, गुलशन भवरी, बलदेव राज शर्मा, हरिओम सिंह, श्री उदयवीर सिंह, अमित कटारिया, केके अरोड़ा, राजीव तेवतिया,दयानंद शर्मा, महंत जीवनऋषि महाराज, महंत कैलाश गिरी महाराज, अशोक शास्त्री, विजय मोहन, सुभाष देशवाल, विवेक वशिष्ठ, रघुनंदन भारद्वाज आदि।