रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- ओपेलेंट मॉल स्थित पीवीआर में फिल्म "साबरमती रिपोर्ट्स" का एक विशेष शो आयोजित किया गया। इस शो का आयोजन ललित जायसवाल द्वारा किया गया था, जिसमें श्री धार्मिक रामलीला समिति के सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों के समूह और सिविल डिफेंस गाजियाबाद के वार्डेंस को निःशुल्क फिल्म दिखाई गई।
इस अवसर पर, मध्यांतर में जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। हॉल की सभी 230 सीट्स सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, श्री धार्मिक रामलीला समिति और सिविल डिफेंस गाजियाबाद के गणमान्य सदस्यों से भरी हुई थीं।
आए हुए सभी लोगों ने फिल्म का पूरा आनंद लेते हुए ललित जायसवाल का तहे दिल से अच्छी फिल्म दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। यह आयोजन एक सफल और यादगार कार्यक्रम साबित हुआ।