रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- नगर निगम के वार्ड 19 और 21 के मतदाता मंगलवार को अपना पार्षद चुनेंगे। दोनों वार्ड में उपचुनाव हो रहा है। मतदान के लिए वार्ड 19 में 12 और 21 में 11 बूथ बनाए गए हैं।
8 बजे सुबह से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
सभी बूथों के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं और दोपहर तक पहुंच गईं। मतदान सुबह आठ से शाम के पांच बजे तक होगा। इसके लिए 92 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वार्ड 19 में 13,234 मतदाता हैं। 21 में 13,083 मतदाता हैं। 92 कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी मतदान के लिए।
वार्ड 19 पटेलनगर, मुकुंदनगर की सीट अनुसूचित जाति महिला और वार्ड 21 भोवापुर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 19 की पार्षद उर्मिला चौहान और 21 के पार्षद आनंद गौतम के निधन के कारण सीट रिक्त हुई हैं।
दोनों वार्ड में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर सुधीर त्यागी ने बताया कि दोनों वार्ड से सात प्रत्याशी मैदान में हैं। 19 दिसंबर को मतगणना होगी।
वार्ड-19 के उम्मीदवार
रंजीता कल्याणी (भाजपा)
रेखा मकवाना (कांग्रेस)
प्रियंका हांडा (आसपा)
राजकुमारी (निर्दलीय)
वार्ड 21 के उम्मीदवार
बिन्नूराम (भाजपा)
ओम प्रकाश (कांग्रेस)
रीमा गौतम (निर्दलीय)