रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट जूनियर व सीनियर वर्ग में हुआ। जूनियर वर्ग का खिताब कक्षा 7 की वांटेड प्लेयर टीम ने कक्षा 6 की टीम प्राइम इलेवन को हराकर जीत लिया।
सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की टीम स्काई स्टार ने कक्षा 9 की टीम रॉयल चैलेंजर को मात देकर विजेता बनी। सत्यम व लक्षद्वीप को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, आयुष को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा अंश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व स्कूल के निदेशक बलप्रीत सिंह ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
निदेशक बलप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूल के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों के टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट का यह चौथा संस्करण था।