रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- महानगर के लोकप्रियशिक्षाविद व समाजसेवी मोहित नागर को इंस्पायरिंग इंडियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें शिक्षा क्षेत्र में किये गये सराहनीय एवं अतुलनीय कार्यों के लिए दिया गया।
यह अवार्ड उन्हें भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी दिल्ली में दिया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से समाज के लिए कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। महानगर गाजियाबाद से शिक्षा क्षेत्र में अच्छे कार्यों के लिए मोहित नागर को सम्मानित किया गया।
मोहित नागर पिछले 13 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले ग़रीब बच्चों की शिक्षा के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। उनका कोई एनजीओ नहीं है। वो खुद सब अपने खर्चे से करते हैं। उन्हें अब से पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। मोहित नागर का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षित करना है। उन्होंने कोरोना जैसी विकट परिस्थिति में भी शिक्षा के लिए बहुत कार्य किया।
आपको बताते चलें मोहित नागर गांव इकला वेव सिटी गाजियाबाद के निवासी हैं। गांव के बच्चों को अच्छी पढ़ाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से वो गांव इकला में भी पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स नाम से एक स्कूल चलाते हैं। जहां पर शहर जैसी सुविधाएं देकर वे बच्चों के भविष्य को संवार रहे हैं।