रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- समाजवादी पार्टी कार्यालय राजनगर आरडीसी में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट फैसल हुसैन ने कहा कि संविधान की ताकत से ही समाज में फैली गैर बराबरी को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा संविधान को लगातार बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र यादव ने कहा कि संविधान की वजह से ही देश धर्म निर्पेक्ष है और जब तक हमारा संविधान सुरक्षित रहेगा, तब तक देश का हर किताब और धार्मिक ग्रन्थ सुरक्षित रहेगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राजन कश्यप, मधु चौधरी, राज देवी चौधरी, ठाकुर विक्की सिंह, ताहिर हुसैन, चंद हुसैन, दुर्गेश चौधरी, असलम कुरेशी, मनमोहन शर्मा, नानक चंद प्रजापति, रोहित माथुर, सत्य प्रकाश कंसल, वसीम बाबू, गुड्डू यादव, रोजी, हिना सैफी, नेमा अल्वी, दीपक चौधरी, रिजवान चौधरी, भूरा यादव और राहुल रावत शामिल थे।