रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारी जिला महामंत्री मनोज गुप्ता व पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास लखनऊ पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में 9 में से 7 सीट जीतने पर बधाई दी गई।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितों पर प्रदेश सरकार के नए कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के विगत में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल को इसी तरीके से व्यापारिक समस्याओं को हल करने के लिए प्रेरित किया।