रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पं0 जीतू शर्मा ने मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर 85 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पं0 जीतू शर्मा ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम मुलायम सिंह यादव के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को याद करने और उनकी नीतियों को साकार करने का एक प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पहल का स्वागत किया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव का विचार हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का रहा है, और इस वृक्षारोपण के माध्यम से उनका संदेश और कार्य आज भी जीवित रहेगा। पं. जीतू शर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीब और नौजवानों के सच्चे नेता थे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय और आर्थिक समता की दिशा में काम किया। उनके नेतृत्व में गरीबों और युवाओं के हित में कई अहम निर्णय लिए गए, जो आज भी याद किए जाते हैं।
पं0 जीतू शर्मा ने विशेष रूप से मुलायम सिंह यादव के रक्षा मंत्री रहते हुए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने भारतीय सेना की ताकत को बढ़ाने, देश की रक्षा नीति को मजबूत करने और सैनिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों ने भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा दी और उन्हें एक दूरदर्शी नेता के रूप में स्थापित किया। पं. शर्मा ने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचे।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, गठबंधन के प्रत्याशी सिंहराज जाटव, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, धर्मवीर डबास, जेपी कश्यप, लोनी विधानसभा अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, यूथ महानगर अध्यक्ष रविन्द्र यादव, युवजन महानगर अध्यक्ष ठाकुर विक्की सिंह, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इरफान अमानत अली, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अंशु ठाकुर, मधु चौधरी, आरिफ सलमानी, अकरम सलमानी, शाक़िर हुसैन, मुकेश कुमार जाटव, दुर्गेश चौधरी, मनोज पंडित, पुष्पा शर्मा, निसार कस्सार, मज्जू चौधरी, खालिद बुखारी, संदीप यादव, रमेश यादव एडवोकेट, मोहित कौशिक, कृष्ण यादव, किरण चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।