क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन मनाया


◼️तुम वो महायोद्धा हो जिनको कभी भुलाया नही जा सकता। अमित शर्मा

           
              
विशाल वाणी......✍🏻

गाजियाबाद :- सेंट्रल मार्केट पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर क्रांतिकारी  चन्द्रशेखर  आजाद का  जन्मदिन  मनाया  गया ।जिसमें  अधिवक्ता बन्धु  व्यापारी  बन्धु आदि  उपस्थित रहे। सभी सम्मिलित हुए लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ता अमित शर्मा ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा ऐसे हमारे आदर्श 
  
भारत माता के सच्चे सपूत आज़ादी के दीवाने महान क्रांतिकारी जिनके अतुलनीय योगदान के कारण हम सब आज़ाद  भारत में रह रहे है ऐसे महायोद्धा हमारे आदर्श   चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मजयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूं। मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में भारत माता की स्वतंत्रता के लिये एक नई दिशा देकर बलिदान हो जाने वाले महायोद्धा आप हमेशा हमारे दिल मे रहेंगे। क्योंकि तुम वो महायोद्धा हो जिनको कभी भुलाया नही जा सकता।

अमित शर्मा ने सम्मिलित हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया और चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर याद किया इसके लिए आप सभी का बहुत बहुत आभार।

Post a Comment

Previous Post Next Post