डॉर्क हॉर्सेज ने फैंटम इलेविन को 30 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल बेस कैश प्राइज टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में डॉर्क हॉर्सेज व फैंंटम इलेविन के बीच मैच खेला गया। मैच में डॉर्क हार्सेज 30 रन से विजयी रहा। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में डॉर्क हॉर्सेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 18.5 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गया। हर्ष नेगी ने 23 गेंद पर 50 रन व अभिषेक ने 27 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। कप्तान सोनू चौहान ने 41 रन व आकाश चौधरी ने 29 रन का योगदान दिया। 

निशांत चौधरी ने 3.5 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जीत के लिए 206 रन का पीछा करते हुए फैंटम इलेविन 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन ही बना पाई। पंकज कुमार ने 40 रन, निशु ने 28 रन, निशांत चौधरी व दीपांशु चौधरी ने 26-26 रन का योगदान दिया। हरीश नेगी ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए। विनोद दीक्षित ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हरीश नेगी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post