टीम अल्फा ने मिगसन मार्वल्स इलेविन को हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल कैश प्राइज टी 20 कप में टीम अल्फा को आसान जीत मिली। टीम ने मिगसन मार्वल्स इलेविन को 74 रन से हरा दिया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम अल्फा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। आदित्य सोम ने 34 गेंद पर 55 रन व गौरव पंवार ने 38 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। अश्विनी शर्मा ने 15 गेंद पर ही 3 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 53 रन ठौंक दिए। 

अनिल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में मिगसन मार्वल्स इलेविन 18.2 ओवर में 127 रन बनाकर आउट हो गई। सौरभ ने 16 गेंद पर 35, हेम लेखक ने 21 गेंद पर 31 व सचिन ने 27 गेंद पर 29 रन का योगदान दिया। राहुल आर्यन ने 3.2 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट झटके।  राहुल आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post