गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स की 4 विकेट से जीत





रिपोर्ट ;- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 के लीग मैच में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने गाजियाबाद चैलेंजर्स पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। 180 रन के लक्ष्य को टीम ने 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर गाजियाबाद चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। हर्षित गुप्ता ने 36 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 53 रन व रवि ने 26 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। प्रवीण जैन ने 22 रन का योगदान दिया। 

फिरांेज चौधरी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 व भूपेश दुआ ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने 3 गेंद शेष रहते 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। अपरांत ने 33 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 59 रन व भूपेश ने 22 गेंद पर 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। फिरोज चौधरी 23 रन बनाकर नॉट आउट रहे। डॉ अजय त्यागी ने 3 ओवर में 22 रन देकर व प्रवीण जैन ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच फिरोज चौधरी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post